फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में 102 वर्ष की महदेई ने लगवाया कोरोना का टीका

Sun, 28 Mar 2021 05:09 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवातीं महदेई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुफ्तीगंज विकास खंड के सर्की गांव निवासी 102 वर्षीय महदेई ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। टीका लगने के एक सप्ताह बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 19 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमहित में एएनएम बंशराजी देवी ने उन्हें टीका लगाया था।

विज्ञापन


महदेई चार बेटों की मां हैं। उनके पति नौजारी की मौत हो चुकी है। बड़े पुत्र शंकर यादव (70) बाहर रहते हैं। जबकि मुनीब, राजेश और सुरेश घर पर खेती करते हैं। राजेश ने बताया कि गांव की आशा बहू आई थीं। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं और पुरुषों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मां की अवस्था अधिक है। वह इतनी दूर तक पैदल नहीं जा सकती थीं। उन्होंने 19 मार्च को मां महदेई को सगड़ी पर बैठाया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमहित ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर आधार कार्ड देखने के बाद एएनएम ने उन्हें कोरोना का टीका लगाया। मां को करीब आधा घंटा तक वहां अस्पताल में रोक कर रखा गया था। राजेश ने बताया कि मां को कोई परेशानी नहीं हुई तो घर जाने के लिए कहा गया। अस्पताल से मां को सगड़ी पर ही बैठाकर घर ले आया। टीका लगने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया लेकिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें