फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो लाख किसान पाएंगे सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अब दो लाख एक हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार आएगा। इसमें कुछ किसानों को पहली तो ज्यादातर को आठवीं किस्त मिलेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से किस्त पहुंचनी शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को पांच-पांच सौ प्रतिमाह किसान सम्मान निधि देने का निर्णय लिया था। शुरुआती दौर में कम समय में किसानों को लाभ देने के लिए पंजीकृत किसानों की फीडिंग कराई गई। जिले में एक लाख 87 हजार पंजीकृत किसानों में बड़ी संख्या में किसान गड़बड़ी के चलते पहली और दूसरी किस्त नहीं पा सके। पहली और दूसरी किस्त तो किसानों के खाते में पहुंच गई, लेकिन तीसरी किस्त से पूर्व लाभार्थियों का सत्यापन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे किसान सामने आए जिनके नाम और खाता नंबर में भिन्नता सामने आई। कुछ किसानों के खाता संख्या, आधार नंबर या अन्य अभिलेख गलत हो गए। सुधार के बाद किसानों के खाते में किस्त भेजी गई। पंजीकृत दो लाख 11 हजार किसानों में सातवीं किस्त एक लाख 90 हजार को मिली थी। तकनीकी कारणों से करीब 10 हजार से किसान योजना से वंचित हो गए थे। सुधार के बाद उनका नंबर लॉक कर दिया गया है। कृषि विभाग का मानना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह से सम्मान निधि की राशि खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि के सभी खातों को सुधार कर लिया गया है। आठवीं किस्त की अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें