फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर चलाए तीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि काशी ने देश के प्रधान सेवक को काशी ने आशीर्वाद दिया और उसी का फल है कि देश की वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन पर हमला बोला। काशी के आशीर्वाद के बल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल पड़ा है। अपील की कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें, ताकि देश विकास की ओर अग्रसर हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार रात यहां चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में ईरानी ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा, पांच साल तक बिना जनेऊ वाले मंदिर में चक्कर लगा रहे हैं। महामिलावटी लोग ऐसे हैं, जो पांच साल में एक बार जनेऊ पहनते हैं और वोट बैंक की फिक्र में अयोध्या जा कर भी रामलला के दर्शन नहीं करते। उन्होंने कहा, अमेठी को जागीर समझने वाले वायनाड भाग गए और जल्दी ही देश छोड़कर इटली चले जाएंगे। पीएम मोदी ने जीजा साले की जमीन की पोल खोल दी।
याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव में भी मैं रामनगर आई थी। बताया गया था कि 14 साल से पुल लटका पड़ा है। भाजपा की सरकार बनते ही नौ महीने में ही पुल बन कर तैयार हो गया। इस पुल से रामनगर को लाभ तो हुआ ही पुल का रास्ता दिल्ली तक पहुंच गया। कहा कि काशी का आशीर्वाद ही है, जो 10 करोड़ लोगों को शौचालय और गैस कनेक्शन मिले। उनके यहां पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, डॉ. अनुपम गुप्ता, निर्मला पटेल, दया शंकर मिश्रा, संतोष द्विवेदी, जितेंद्र पांडेय, प्रशांत सिंह, आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें