फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे बोर्ड परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। कॉपियों का मूल्यांकन मार्च में पूरा होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से इसी सप्ताह 20 अप्रैल तक तिथि की घोषणा भी की जा सकती है और 30 तक परिणाम जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सात फरवरी से दो मार्च तक जिले में 150 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा में 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल 29 अप्रैल को ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ गए थे। डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिणाम की तिथि परिषद की ओर से जारी की जानी है। संभावना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम आ जाएं। उधर बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से परीक्षा परिणाम की तिथि इसी महीने घोषित किए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। बोर्ड की ओर से 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम की घोषणा की गई थी।
परीक्षा ड्यूटी करने वालों की नहीं मिली सूची
यूपी बोर्ड की हाईस्कू ल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में किस कॉलेज से कितने शिक्षकों ने ड्यूटी की थी, इसकी सूची अब तक डीआईओएस कार्यालय को नहीं दी गई है। डीआईओएस की ओर से नौ अप्रैल को केंद्राध्यक्षों से परीक्षा ड्यूटी करने वालों की सूची मांगी गई थी लेकिन आदेश का असर नहीं दिख रहा है। डीआईओएस ने बताया कि समय से जानकारी न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें