फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी युद्ध में सक्रिय हो जाएं साइबर योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा आईटी विभाग की ओर से नागरी नाटक मंडली में सोमवार को विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा- वर्ष 2019 का चुनाव किसी युद्ध से कम नहीं है, इसलिए साइबर योद्धा अगले 50 दिन तक इस लड़ाई में सक्रिय हो जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष नकारात्मकता और झूठ फैला रहा है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा किया है। सोशल मीडिया के जरिए इसे जनता के बीच ले जाएं। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ने को कहा। कहा- पीएम मोदी के नामांकन में जनता की भागीदारी के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया जाए। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और संयोजन वैभव कपूर व मधुकर चित्रांश ने किया। इस दौरान जयनाथ मिश्रा, प्रकाश यादव, काशीनाथ अकेला, नवरतन राठी, आत्मा विश्वेश्वर, शशि कुमार, अमित राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें