फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार की राह में गंदगी और रोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छह अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रही है। शहर के सभी देवी मंदिरों में साफ सफाई और तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मंदिरों के बाहर गंदगी पसरी हुई है। सीवर ओवर भी ओवर फ्लो हो रहा है। कई मंदिरों को जाने वाले मार्ग भी बहुत ही खराब है। अधिकारियों की इस लापरवाही का दंश नौ दिनों तक भक्तों को झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हालांकि दो दिन पहले महापौर मृदुला जायसवाल ने नवरात्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मार्गों को भी सही करने को कहा था, लेकिन अधिकारियों ने उनके निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और स्थिति जस की तस है। मंदिरों के बाहर की स्थिति यह है कि गंदगी और बदबू से होकर ही गुजरना पड़ेगा।
गोलघर स्थित सिद्ध माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर सीवर बह रहा है। गली भी खराब है। ऐसे में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीवर से गुजरना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जैतपुरा स्थित मां स्कंद माता मंदिर के अंदर साफ सफाई चल रही है, लेकिन मंदिर के बाहर आने जाने वाले मार्गों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। यहां कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। उबड़ खाबड़ गलियों कई जगह गड्ढे हैं। आसपास के लोगों और पुजारियों ने नगर निगम से कई बार सफाई और कचरा पेटी रखने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई न होने से परेशानी हो रही है।
नवरात्र में दुर्गा कुंड में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटते हैं। भव्य आयोजन होते हैं, लेकिन मंदिर के बाहर सड़क पर गंदगी है। शहर का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर होने के चलते आम दिनों में भी यहां भक्तों पहुंचते रहते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चोक होने से बदबू आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें