फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बुकिंग करा चुके यात्रियों को सफर करने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। त्योहारी सीजन को फायदे में बदलने के लिए विमानन कंपनियां मनमानी पर उतर आई हैं। कुछ दिन पहले सस्ते में टिकट बुक करा चुके यात्रियों को रोककर तत्काल में अधिक किराया देने वाले लोगों को हवाई सफर कराया जा रहा है। मुंबई से वाराणसी आने वाली स्पाइस जेट की विमान सेवा में मनमानी का यह मामला प्रकाश में आया है। जहां सस्ते टिकट वाले यात्रियों को रोककर तत्काल वालों को उनकी सीट दे दी गई। यह घटना एक नही, दो नही बल्कि दर्जनभर से अधिक यात्रियों के साथ हुआ। इसको लेकर यात्रियों में जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन

अपने घर परिवार से दूर रहने वाले लोग इस समय अपने लोगों के बीच होली का त्योहार मनाने के लिए आ रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए विमानन कंपनियों ने किराए में जबरदस्त वृद्धि कर दी है। इतना ही नही पहले से सस्ते में टिकट बुक कराए यात्रियों को रोककर तत्काल में अधिक किराया देने वाले यात्रियों को हवाई सफरकरने का मौका दिया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक यात्रियों ने 15 दिन पहले ही मुंबई से आने के लिए स्पाइस जेट एसजी-735 की विमान से टिकट बुक कराया था। यह लोग जब बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रा के लिए पहुंचे तो स्पाइस जेट के स्थानीय कर्मचारियों ने इन यात्रियों को बताया कि आप लोगों को दोपहर 1:05 पर स्पाइस जेट की विमान एसजी-467 से यात्रा करना है। यह दोपहर2:30 पर हैदराबाद पहुचाएगी और पुन: वही विमान जो शाम को एसजी-708 बनकर 7:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचाएगी। स्थानीय कर्मचारियों के इतना कहते ही यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
यात्री अजय दुबे का कहना है कि उनका घर वाराणसी में है जहां विशेष कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए 15 दिन पहले ही सीधी विमान सेवा के लिए छह हजार में टिकट बुक कराया था। जब बुधवार को एयरपोर्ट पर पहुंचा तो कनेक्टिंग विमान से जाने को कहा गया। वही एक सह यात्री जो किसी वीआईपी से स्पाइस जेट के काउंटर पर बात कराया तो उसको 25 मिनट पहले बोर्डिंग पास देकर अंदर कर दिया गया। वही विमान कंपनियों द्वारा तत्काल में त्योहार में अधिक पैसा देकर टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को सफर करवाया जा रहा है। वही हम लोगों को काफी परेशानी हुई। यात्री गौतम चौधरी का कहना है कि उनकी लड़की की तबीयत खराब है, कई बार सिफारिश भी की मगर एक नही सुनी गई। यात्री अजय दुबे ने कहा की हम लोग स्पाइसजेट के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में केश दर्ज कराएंगे। यात्रियों ने कहा कि छोटे शहर के यात्रियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

राहुल सिंह स्थानीय सेल्स मैनेजर वाराणसी एयरपोर्ट ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ क्या हुआ इसके बारे मे मैं कुछ नही बता सकता। वैसे पीएनआर नंबर पता चल जाए तो पता कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें