फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद-मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर नौ दिसंबर तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फैजाबाद-मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर को 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। अगली सूचना तक यह निरस्त रहेगी। वहीं कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की समय सीमा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छह डेमू गाड़ियों का 27 नवंबर से विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर 7:18 बजे पहुंचकर 7:19 बजे प्रस्थान करेगी। फेफना-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद 3:53 बजे पहुंचकर 3:54 बजे रवाना होगी । इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर सुबह 10:29 बजे पहुंचकर 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी सिटी-भटनी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद 2:41 बजे पहुंचकर 2:42 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर-गोंडा डेमू गाड़ी लेहड़ा हाल्ट स्टेशन पर शाम 5:25 बजे पहुंचकर 5:26 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गोंडा-गोरखपुर डेमू गाड़ी लेहड़ा हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद1:06 बजे पहुंचकर 1:07 बजे चलेगी ।
उधर, पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ अनुरक्षण कार्य होने के कारण 24 नवंबर को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनस के लिए चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें