फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत कला भवन में निखरी हिमालय की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के भारत कला भवन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग की अध्यक्ष प्रो. मंजुला चतुर्वेदी की चित्रकला प्रदर्शनी गुरुवार को शुरू हुई। हिमालयाज : द हरमिटाज शीर्षक पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनी में 50 से अधिक चित्र लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने हिमालय की विशिष्टता दर्शायी है।
विज्ञापन

जाने-माने कलाकार निकोलस रोरिक को समर्पित प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी। अपनी कला यात्रा पर प्रकाश डालते हुए प्रो. मंजुला ने लद्दाख, लाहुल-स्पीति एवं किन्नौर की यात्राओं से प्राप्त वहां के कला रूपों और उनके भावों पर चर्चा की। उन्होंने कला को जीवन की सौंदर्य चेतना का महत्वपूर्ण कारक बताया। कुलसचिव ने प्रो. मंजुला के प्रयास की सराहना करते हुए हिमालय को कला, संस्कृति एवं दर्शन को प्रेरणास्रोत बताया। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. अजय कुमार सिंह ने हिमालय के चित्रों की विशिष्टता को सराहा। इस दौरान डॉ. अनूप घोष भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें