फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Crisis: माघ मेले में प्रयागराज, झूसी तक चलने वाली 10 ट्रेनें निरस्त; रेलवे ने जारी की सूची

Sun, 04 Jan 2026 06:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Magh Mela 2026: माघ मेले में स्नान और दर्शन पूजन के लिए प्रयागराज जाने वालों की संख्या में इजाफ हो गया है। काशी से जो लोग प्रयाग नगरी जाना चाहते हैं, उन्हें दिक्कत होगी, क्योंकि 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
माघ मेला 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें कुछ ट्रेनें रामबाग तो कुछ झूंसी तक आएंगी और जाएंगी। रेलवे की ओर से शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से प्रयागराज में 15 फरवरी तक लगने वाले माघ मेले के लिए वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन होते हुए प्रयागराज रामबाग, झूंसी तक के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि रेलवे की ओर से इसके लिए कोई कारण का जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन

रेलवे ने जारी की सूची

  • 05107-बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन 4-5 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05109-बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन 4 से 6 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • 05110-प्रयागराज रामबाग-बनारस स्पेशल ट्रेन 4 से 6 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • 05113-छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05108-प्रयागराज रामबाग-बढ़नी स्पेशल ट्रेन 4 से 6 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • 05114-प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05104-झूंसी बनारस मेला स्पेशल ट्रेन 4-5 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05103-बनारस-झूंसी मेला स्पेशल ट्रेन 4-5 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05112-झूंसी गोरखपुर मेला स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05111-गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें