दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइन होते हुए मधुबन रोड की तरफ फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसएन यादव बदमाशों के पीछे गए, लेकिन बदमाश तब तक भाग गए थे।