फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का शपथ ग्रहण समारोह : क्या विपक्ष के नेता भी शामिल होंगे, जानिए मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती ने क्या कहा?

Tue, 22 Mar 2022 04:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ 40 से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां चल रहीं हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन


समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री, पांच राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों समेत यूपी के बड़े उद्योगपतियों व बाबा रामदेव को आमंत्रित किया गया है। वहीं, विपक्ष के कई नेताओं ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। 

क्या इस बार भी मुलायम-अखिलेश जाएंगे? 

तस्वीर 2017 की है। सीएम योगी के शपथ समारोह में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी समारोह में पहुंचे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी दोनों को समारोह के लिए भाजपा की तरफ से आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वह इस बार समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

अखिलेश ने योगी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आजमगढ़ में कहा, 'मैं कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा क्योंकि मुझे बुलाया ही नहीं जाएगा। अगर बुलाया भी गया तब भी मैं वहां नहीं जाऊंगा।' वहीं, मुलायम सिंह यादव को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव भी इस बार समारोह से दूरी बना सकते हैं। 
 

मायावती ने क्या कहा? 

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी खुलकर कुछ नहीं बोला है। हालांकि, मंगलवार को ही उन्होंने मुलायम सिंह यादव को लेकर एक बयान दिया है। इसमें सपा संरक्षक पर निशाना साधते हुए 2017 के शपथ ग्रहण समारोह का भी जिक्र किया है। 

मायावती ने ट्वीट किया, 'यूपी में अंबेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे। जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये। जो अति निंदनीय व शर्मनाक भी है। बीजेपी से बीएसपी नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले हैं। जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के पिछले शपथ समारोह में अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया था और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।'  


 
विज्ञापन

क्या कांग्रेस से कोई शामिल होगा? 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
यूपी में कांग्रेस को बुरी हार मिली है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई आमंत्रण नहीं आया है। अगर आता भी है तो पार्टी का कोई नेता समारोह में शामिल हो इसकी संभावना काफी कम है। 

24 को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे योगी
24 मार्च को योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। बताया जाता है कि इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ आ सकते हैं। शाह लखनऊ में योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह बतौर पर्यवेक्षक 24 नवंबर को शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह 
25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन उत्तर प्रदेश के हर जिले, शहर, तहसील कस्बे और गांव के मंदिरों में घंटे बजेंगे। आरतियां होंगी और लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना होगी। यही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी मठ-मंदिरों से साधु-संतों को शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ आने का बुलावा भेजा गया है। पार्टी की ओर से यहां तक निर्देश दिए गए हैं कि लखनऊ आने वाले हर कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी पर झंडे लगा कर आना होगा। भारतीय जनता पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य एतिहासिक समारोह के तौर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें