फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की एटीएस ने शुरू की जांच, कई जगह हुई छापेमारी

Sat, 27 Oct 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बदायूं पटाखा फैक्ट्री में धमाका
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के साथ हुए भीषण विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अब इस घटना की जांच राज्य एटीएस ने संभाल ली है। एटीएस ने कई जगह छापेमारी भी की है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के रसूलपुर गांव में पटाखों के विस्फोट से मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए अफसरों को पटाखों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सरकार ने बदायूं की घटना में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भी एलान किया है।

मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना के मद्देनजर सभी जिलों के डीएम व पुलिस अधीक्षकों को पटाखों के निर्माण, उनके परिवहन व बिक्री की व्यवस्था का निरीक्षण करने के  निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली पर पटाखों के संबंध में खास सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन


धमाका इतनी तेज था पटाखा फैक्ट्री और उससे सटी दो दुकानों की इमारत पूरी तरह धराशायी हो गई। इस धमाके की वजह से फैक्ट्री के पास स्थित साइकिल की दुकान पर बैठे लोग, मजदूर और वहां से गुजर रहे लोग इसके चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मौका-ए-वारदात पर ही सात लोगों ने जबकि एक ने अस्पातल में दम तोड़ा। इसके अलावा तीन घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें