फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वर्ष में लगेगा भर्तियों का अंबार, अगले हफ्ते जारी हो सकता है परीक्षाओं का नया कैलेंडर

Sun, 20 May 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भले ही इस साल अब तक ज्यादातर परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हों, लेकिन चुनावी वर्ष 2019 में भर्तियों का अंबार लगने जा रहा है। आयोग को अब नया कैलेंडर जारी करना है। सभी पुरानी और नई परीक्षाएं जून से दिसंबर के बीच कराई जानी हैं। इनमें से ज्यादातर परीक्षाओं का परिणाम 2019 की शुरुआत में आएगा और इसी वर्ष लोकसभा का चुनाव भी होना है। ऐसे में चुनावी वर्ष में भर्तियों का अंबार लग जाएगा।

विज्ञापन


आयोग अगले हफ्ते भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर सकता है। कैलेंडर में स्थगित की गईं परीक्षाओं को भी शामिल किया जाना है। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018, अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा-2013, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2017 आदि शामिल हैं। इसके अलावा 24 जून को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है।

नए कैलेंडर में लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा, पीसीएस-जे परीक्षा समेत कई अन्य नई परीक्षाओं को भी शामिल किया जाना है। आयोग जून के अंत तक पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम भी जारी कर सकता है। सभी परीक्षाएं जुलाई से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर परीक्षाओं के परिणाम वर्ष 2019 की शुरुआत में जारी किए जाएंगे। ऐसे में चुनावी वर्ष में हजारों पदों पर भर्तियां होंगी। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि अगले सप्ताह कैलेंडर जारी कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें