लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर सबऑर्डिनेट-सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा-2009 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। कुल 738 पदों के लिए 2528 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। साक्षात्कार 11 जून से शुरू होगा।
इसी के साथ पीसीएस-2013, लोअर सबऑर्डिनेट-2013, समीक्षा अधिकारी-2013 प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है।