फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कर्मचारियों के डीए सहित हो सकते हैं ये बड़े फैसले; जानिए डिटेल

Mon, 04 May 2026 06:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi Cabinet: यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज होनी है। इस बैठक में कर्मचारियों के बढ़े डीए पर मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन
योगी कैबिनेट की बैठक आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। इसमें तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके तहत 31 मई तक तबादले होंगे और तय अवधि पूरी करने वाले कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। बैठक में राज्य कर्मचारियों को 2% डीए बढ़ाने और तारकोल की बढ़ी कीमतों के चलते पुराने टेंडरों में राहत देने पर भी फैसला संभव है। 

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक होगी। प्रस्ताव के मुताबिक जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी तबादले की जद में आएंगे। वहीं, आकांक्षी जिलों में कोई भी पद रिक्त न रखने की व्यवस्था जारी रहेगी। 

वहीं, पश्चिम एशिया के हालात की वजह से बढ़े तारकोल के दामों की वजह से यूपी में सड़कों के निर्माण की रफ्तार सुस्त हुई है। पुराने टेंडरों के मामले में तारकोल की कीमतों में आए उछाल को समायोजित करने पर भी कैबिनेट की बैठक में विचार होगा ताकि सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को फिर शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक डीए की बढ़ी दरों का लाभ कर्मचारियों को जनवरी से दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें