एसडीएम से की थी मांग
ग्राम प्रधान अनिल राठी ने बताया कि एसडीएम को भी पत्र देकर निराश्रित गोवंश को पकड़वाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम
इन गोवंश के कारण किसानों का जंगल में जाना मुश्किल हो गया है। किसान चार-पांच व्यक्तियों की टोली बनाकर और हाथों में डंडे लेकर जंगल में चारा काटने और सिंचाई करने के लिए जाते हैं। यह समस्या विकराल हो चुकी है।ग्राम प्रधान ने गोवंश पकड़ने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
निराश्रित गोवंशों को भेजें गोशाला
ग्राम प्रधान ने आला अधिकारियों से निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।