सहारनपुर में गंगोह के सीओ के ड्राइवर और गनर ने मंगलवार रात आम के बाग में किशोरी से गैंगरेप किया। इस दौरान दो अन्य युवक भी वहां मौजूद रहे। मीडिया में मामला आने के बाद बुधवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार की देर रात किशोरी दोस्त के साथ मेला देखने गई थी। वहां उसके साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे सीओ गंगोह के ड्राइवर सुभाष और हमराह विवेक दोनों को पूछताछ के बहाने एक बाग में ले गए। आरोप है कि वहां उन्होंने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
किशोरी के रात ही थाने पहुंचने पर पुलिस इस मामले में दबाने में जुट गई। किशोरी का मेडिकल कराने की बजाय पुलिस उस पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगी।