फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरीः 18 जुलाई से करें 20 हजार पदों के लिए आवेदन

Sat, 29 Jun 2013 03:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाहियों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए होंगी।
विज्ञापन


इन पदों में सामान्य के लिए 10 हजार, अन्य पिछड़ी जातियों के लिए 5400, अनुसूचित जातियों के लिए 4200, और अनुसूचित जनजातियों के लिए 400 पद रखे गए हैं।

UGC NET: परीक्षा कल, पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।

इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास हो या इसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता रखता हो।

अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म 18 जुलाई से ले सकते हैं, जिन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त होगी। फॉर्म पोस्ट ऑफिस से मिलेंगे और वहीं जमा किए जाएंगे। फॉर्म की कीमत 200 रु. होगी।

UPTET: मैथ, साइंस ने बिगाड़ा 'गणित'

ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए 18 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा जो 18 अगस्त तक चलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाइट http://prpb.up.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें