फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की ऐसी हैवानियत जो रूह कंपा दे

Wed, 15 May 2013 11:49 AM IST
आगरा/एटा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया। एटा में हत्या के जुर्म को कबूलवाने के लिए पुलिस बर्बर बन गई।
विज्ञापन


युवक को गर्म तवे पर बिठाया, गुप्तांग में पेट्रोल भर दिया। एसिड भी डाला गया। थर्ड डिग्री का शिकार बलबीर फिलहाल आगरा के एनएन मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

उसके शरीर में संक्रमण फैल गया। उसकी हालत बेहद नाजुक है।

डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रकाश डी ने कहा कि हत्या के आरोपी को थर्ड डिग्री देने और गुप्तांग में पेट्रोल देने का मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एटा के गांव इसौली निवासी बलबीर को पुलिस ने गत 23 अप्रैल को गांव के ही मानिकचंद की हत्या के आरोप में पकड़ा था। तीन दिन तक उसे अवैध रूप से हिरासत में रखकर थाने में यातनाएं दी गईं।

बलबीर के परिजनों की मानें तो हत्या का जुर्म कबूल कराने के लिए पुलिस ने उसे गर्म तवे पर बैठाया। गुप्तांग में पेट्रोल भर दिया और एसिड डाले जाने से उसका गुप्तांग झुलस गया है।

बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया। जेल में हालत बिगड़ने पर जेलर ने उसे एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे आगरा रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. तेजपाल सिंह का कहना है कि मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके निचले हिस्से में बुरी तरह संक्रमण फैल गया है। मरीज का हरसंभव उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सकरौली थाना क्षेत्र के गांव इसौली निवासी मानिकचंद सात अप्रैल को गायब हो गया था। उसका शव नौ अप्रैल को मिला। बलवीर के भाई संजू का आरोप है कि उसके भाई को फंसाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें