फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाइक सवार की मौत के बाद भीड़ का गुस्सा फूटा, ट्रक के शीशे तोड़े.. पुलिस ने बमुश्किल संभाले हालात

Sat, 28 Sep 2024 07:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के सिरसा गांव के पास बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने राैंद दिया। इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बमुश्किल पहुंचकर हालात पर काबू पाए।
विज्ञापन
संभल में सड़क हादसे में बाइक सवार की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव हाजीपुर मुबारिजपुर निवासी अनिल कुमार (28) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना पर गुन्नौर एसडीएम दीपक कुमार और सीओ गणेश गुप्ता भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यातायात सामान्य होने में भी करीब आधा घंटे का समय लगा।

अनिल कुमार शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से घरेलू सामान लेने के लिए कस्बा गवां जाने के लिए निकले थे। करीब डेढ़ बजे गांव लौटते समय गवां-हसनपुर मार्ग पर सिरसा गांव के सामने हसनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे अनिल का सिर ट्रक के पहिए से कुचल गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच तो उन्होंने शव सड़क से पुलिस को उठाने नहीं दिया। जाम लगाकर हंगामा किया और ट्रक चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

एसडीएम और सीओ ने आक्रोशित परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद वह शव सड़क से उठाने के लिए तैयार हुए। बड़े भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनका भाई खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी राजेंद्री देवी के अलावा तीन बच्चे हैं।

थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें