भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकतर सीटों पर अपना कब्जा जमाया है और समाजवादी पार्टी तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी, वहीं कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बेहद शानदार प्रदर्शन किया, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट....
विधान परिषद यानी एमएलसी की 36 में से 28 सीटों पर नौ अप्रैल को चुनाव हुए क्योंकि आठ सीटों पर भाजपा के नौ प्रत्याशियों ने चुनाव से पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। आज उन 28 सीटों के भी परिणाम आ गए हैं जहां नौ अप्रैल को चुनाव हुए थे और इन सीटों पर जो परिणाम आए हैं भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक हैं, वहीं इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया है। समाजवादी पार्टी से अच्छा प्रदर्शन तो इन चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया और तीन सीटों पर जीत हासिल की। पढ़िए कुल 36 सीटों में कौन प्रत्याशी किसी पार्टी से जीता....