फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने दी योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफे की धमकी, लेंगे भाजपा को हराने का संकल्प

Sat, 09 Feb 2019 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। जमुनालाल बजाज पार्क में कार्यकर्ताओं के बीच ओमप्रकाश ने कहा कि ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण नहीं किया गया तो वह 24 फरवरी को वाराणसी में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही भाजपा हराओ का बिगुल फूंकेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर आए ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक की, फिर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। मंत्री ने भाजपा को निशाने पर लिया और ताबड़तोड़ हमले बोले। कहा कि सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला 48 घंटे में हो गया लेकिन रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। मंत्री ने मंच से नारा भी लगवाया और कहा कि मानदेय 33 से 275 नहीं भइल त भाजपा गइल। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को मिल रहा है। आजादी के के बाद इतिहास में कोई ऐसा नेता नहीं हुआ, जो जिस सरकार में मंत्री हो और उसके खिलाफ आवाज उठाए। ओमप्रकाश राजभर ने ऐसा कर दिखाया है।

अयोध्या में मंदिर बनवाने की हैसियत नहीं
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि मामला अदालत में है। किसी की हैसियत नहीं की अयोध्या में मंदिर बनवा दे। मंदिर बन जाने से न गरीब का घर बनेगा, न ही शौचालय, न राशन कार्ड फिर मंदिर के चक्कर में क्यों पड़े?
विज्ञापन


कुंभ और गंगा की सफाई पर भी घेरा
ओमप्रकाश ने प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था और गंगा सफाई पर भी सरकार को घेरा। कहा कि कुंभ के नाम पर कई सौ करोड़ फूंक दिए गए। गंगा साफ होने के बजाया और मैली हो गई। इसके साथ ही मंत्री ने राम तेरी गंगा मैली हो गई का गाना भी सुनाया। 

दिव्यांगों मिले 10 प्रतिशत आरक्षण
दी एबल हेल्पलाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रहरि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सर्किटहाउस जाकर शनिवार को प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिव्यांगजनों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित कराई जाए। रोजगार के लिए एक लाख रुपये ऋण दिया जाए। पेंशन 1500 और प्रोत्साहन राशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार किया जाए। इस मौके पर इकबाल अहमद, सुनील पप्पू, संतोष सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें