उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बारे पहले भी चर्चा कर चुके हैं साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान हेतु सरकार को हमेशा तत्पर भी बताया है। बता दें कि, राज्य सरकार द्वारा 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2018 तक महिला सशक्तिकरण की ओर 'नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान' चलाया जायेगा।
संकल्प अभियान की अधिक जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग ने कहा कि, 20 नवंबर से शुरू होने नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ, काशीराम सांस्कृतिक स्थल आशियाना, लखनऊ में किया जायेगा।
महिला कल्याण विभाग के अनुसार, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और स्वाति सिंह भी उपस्थित होंगे। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में सुरक्षा, स्वछता, स्वस्थ, रोजगार एवं शिक्षा का समावेश होगा। अभियान के दौरान महिला सरकारी अधिकारी और अन्य कर्मचारी गांवों और जिलों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे।