फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में 500 करोड़ की ठगी... मुनाफे का लालच देकर कंपनी ने 24 लोगों को बनाया शिकार

Thu, 27 Feb 2025 12:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड माझीपुर ने अपने प्रमोटरों के जरिये लोगों से संपर्क किया और जैविक खाद के व्यापार में पैसा लगाने के लिए राजी कर लिया। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर सहारनपुर की एक कंपनी ने 24 लोगों से लगभग 500 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद एसपी क्राइम ने जांच की। इसके बाद थाना सिविल लाइन में स्टेप फार्मिंग इंडिया कंपनी के एमडी हाजी इकराम समेत तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

शहर की इंदिरा कालोनी निवासी राजकुमार आदि का कहना है कि स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड माझीपुर, पोस्ट संसारपुर सहारनपुर के एमडी हाजी इकराम ने अपनी दो और कंपनियों स्टेप्स फार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं एसएफ आर्गेनिक की ओर से एक साल पहले मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम किया था। कंपनी के प्रमोटर्स जुनेद अंसारी निवासी ढंढेरा, रुड़की व गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी खालिद अंसारी ने लोगों को जानकारी दी थी। 
 

इन लोगों ने बताया था कि कंपनी जैविक भारत मिशन के साथ बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करते हुए अपने साथ मिलकर व्यापार करने का मौका देती है। कंपनी जैविक भारत मिशन के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट, (केंचुआ खाद) बनाती है। किसान की जमीन पर केंचुआ खाद बनाने का प्लांट लगाती है। किसी व्यक्ति के पास जमीन नहीं है या फिर उसका बजट कम है, तो कंपनी अपनी जमीन पर ही उसका वर्मी कंपोस्ट तैयार करती है।
 
विज्ञापन

बताया कि किसानों को कंपनी खाद बनाने का प्रशिक्षण भी देती है। अलग-अलग शहरों में कंपनी आर्गेनिक प्रोडक्ट्स के स्टोर भी खोलेगी। किसान, नौकरीपेशा या व्यापारी अथवा कोई बेरोजगार, यदि 1 लाख रुपये कंपनी में जमा करता है तो कंपनी प्रति माह के हिसाब से भुगतान करेगी। लोगों ने विश्वास कर अपना व परिचितों का पैसा जमा लगा दिया। कंपनी ने प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की। इस मामले में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। ठगी के बाद से ही आरोपी फरार हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 24 लोगों से ठगी हुई है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें