फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: 49 दिन में 66 जिलों को मथेगी कांग्रेस

Wed, 17 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के 21 अगस्त से  शुरू होने वाले प्रचार अभियान के तहत 49 दिन में 66 जिलों को मथने की रणनीति तय की गई है। दो टीम 33-33 जनपदों में दस्तक देगी। यह अभियान 9 अक्तूबर तक चलेगा। पार्टी  ने सीनियर नेताओं की टीम बनाई है। यात्रा का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ना और पार्टी  की नीतियों को बताना है।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता  में  पार्टी  महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर, समन्वय समिति अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रचार समिति अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। आजाद ने बताया कि  अभियान की पहली टीम कांग्रेस में शीला दीक्षित, संजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जफर अली नकवी, भगवती प्रसाद चौधरी, अब्दुल मन्नान अंसारी की अगुवाई में लखनऊ, बाराबंकी, बहराइट, गोरखपुर, कुशईनगर, महाराजगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेड़करनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, संदरविदासनगर, मिर्जापूर, सौनभद्र, सीतापुर, लखीमपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, संभव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेंया, इटावा, पीलीभीत जनपदों में यात्रा जाएगी। 

आजाद ने बताया कि दूसरी टीम में  प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर,  प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पीएल पूनिया, राजाराम पाल, राम अक्षय प्रसाद, संतोष सिंह, लालचंद निषाद लखनऊ, फिरोजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, संतकबीरनर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, श्रावस्ती, चंदौली, बलरामपुर, गौंडा, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, कानपुर देहात, जीबीनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, एटा, फरूखाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महौबा, चित्रकूट जनपदों में यात्रा लेकर जाएंगे। गुलाम नबी आजाद दोनों यात्राओं में कुछ कुछ जगह पर शामिल होंते रहेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने तय किया है कि कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं को यात्रा से जोड़ने के लिए बीच बीच में अन्य नेताओं को शामिल किया जाता रहेगा। पार्टी की तैयारी है कि हर हाल में पहले चरण की तरह कामयाबी मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें