12:06 PM, 05-Feb-2022
UP Chunav: केशव मौर्य सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हम बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव लाने के लिए राजनीति करते हैं।'
केशव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, '24 करोड़ यूपी वासियों की सुरक्षा की गारंटी भाजपा गठबंधन है,सपा गठबंधन ख़तरे की घंटी है।'
तीसरे ट्वीट में केशव ने लिखा, 'सपा,बसपा,कांग्रेस की हालत जनता ने पतली कर दिया है। 10 मार्च 2022 तीनों दलों के यूपी से विदाई का दिन होगा।'