फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: वाराणसी में पीएम-सीएम पर जयंत का तंज, बोले- प्रधानमंत्री का बस चले तो बाबा मोगैंबो को कंघा बेच दें

Thu, 03 Mar 2022 02:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। रैली में सभी नेताओं के निशाने पर सीएम योगी और पीएम मोदी ही रहे। 
विज्ञापन
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस रैली में जयंत ने सीएम योगी को बाबा मोगैंबो नाम दे दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी का वश चले तो वह बाबा योगी को कंघा बेच दें। पढ़िए क्या-क्या बोले रालोद मुखिया? 
विज्ञापन


तीन पॉइंट्स में जानें जयंत ने क्या-क्या कहा? 

सामने वाले मदारी हैं : मुझे पसीना आ रहा है। बाबा जी ने गर्मी बहुत कर दी है। आपको सतर्क रहना होगा। सामने वाले मदारी हैं। बहुत तरीके से झूठ बोलते हैं। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बड़े-बड़े लंबे-चौड़े भाषण देते हैं। उनके पीछे अंध भक्तों की टोली है। ये टोली उनकी नाकामी को भी उनकी उपलब्धि बताते हैं। अगर आप उनको गड्ढा दिखाओगे तो अंध भक्त कहेगा कि 70 साल से तो इससे बड़ा गड्ढा था। ये तो मोदी जी ने छोटा गड्ढा बनाया है। इनकी बातों का तोड़ हमारे कार्यकर्ताओं को ढूंढना होगा।

मोदी जी, योगी जी को कंघा बेच दें : मैं तो कहता हूं कि मोदी जी का वश चले तो एक दिन योगी जी को भी कंघा बेच देंगे। योगी जी को कंघा से क्या काम है? बाकी मैं बाबा जी को क्या कहूं? वो तो मोगैंबो वाले डायलॉग देते हैं। कहते हैं बहुत गर्मी हो गई है। गर्मी निकाल देंगे। यहां बनारस की प्रसिद्ध मिठाई है जो सर्दी में बनती है। ओस से बनती है... उसमें दूध होता है। जब वो खाते हैं तो बदन में गर्मी मिलती है। मैं बाबा जी से कहूंगा कि आप हमारी क्या गर्मी निकालोगे... ये बनारस के नौजवान सात तरीख को आपकी ऐसी गर्मी निकालेंगे कि सर्दी में आपको बनारस आकर मिठाई खानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


बाबा मोगैंबो वाले : 10 तारीख को नतीजा निकलेगा। अगर आप लोग कहो तो एक अच्छा सा कंबल खरीदकर उनको (सीएम योगी) दे दूं? उन्हें जरूरत पड़ सकती है। ये तो मोगैंबो वाला भाषण देते हैं। बाबाओं के अलग-अलग नाम होते हैं। योगी जी को कोई योगी जी कहता है, कोई बाबा कहता है, कोई बुल्डोजर बाबा कहता है। आज मैंने नया नाम दे दिया। बाबा मोगैंबो वाले। वो मिस्टर इंडिया फिल्म देखी है किसी ने? ऐसा वोट दो कि सात तारीख को कि आपका काम भी हो जाए और मिस्टर इंडिया की घड़ी बाबा जी को पहनाकर प्रदेश की राजनीति से उन्हें गायब कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें