फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP Election 2022: भारी कर्ज में डूबे हैं तीसरे चरण के ये 10 प्रत्याशी, जानिए सपा, कांग्रेस और भाजपा से किनके नाम?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:08 AM IST

सार

आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस बार 16 जिलों की 59 सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें 245 करोड़पति हैं, लेकिन कई ऐसे भी चेहरे शामिल हैं, जो कर्ज के तले दबे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। ये चुनाव कई मायनों में रोचक हो चुका है। इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे 627 प्रत्याशियों में 135 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 245 यानी 39% करोड़पति चुनावी मैदान में हैं। इन करोड़पति उम्मीदवारों में से कई ऐसे भी हैं, जो भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। हम आपको सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे ऐसे ही दस प्रत्याशियों के बारे में बताने जा रहे हैं...
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। ये चुनाव कई मायनों में रोचक हो चुका है। इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे 627 प्रत्याशियों में 135 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 245 यानी 39% करोड़पति चुनावी मैदान में हैं। इन करोड़पति उम्मीदवारों में से कई ऐसे भी हैं, जो भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। हम आपको सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे ऐसे ही दस प्रत्याशियों के बारे में बताने जा रहे हैं...

कर्ज में डूबे दस प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला
1. यशपाल सिंह यादव : झांसी के बबीना सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यशपाल सिंह यादव तीसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यशपाल के पास कुल 70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि, सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशियों की सूची में भी यशपाल पहले नंबर पर हैं। यशपाल पर कुल 13 करोड़ रुपये का कर्ज है। 

2. अजय कपूर : कानपुर के किदवई नगर से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर तीसरे चरण में दूसरे सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी हैं। अजय कपूर के पास 69 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। कर्ज में डूबे दस प्रत्याशियों की सूची में भी अजय दूसरे नंबर पर हैं। अजय के ऊपर कुल नौ करोड़ रुपये का कर्ज है। 

3. राकेश सचान : कानपुर देहात के भोगनीपुर से भाजपा के प्रत्याशी राकेश सचान अमीर प्रत्याशियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं। राकेश के पास 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, कर्ज में डूबे प्रत्याशियों की सूची में राकेश तीसरे नंबर पर हैं। राकेश के ऊपर कुल 8 करोड़ रुपये का कर्ज है। 

4. डॉ. जीतेंद्र सिंह यादव : फर्रुखाबाद के अमृतपुर सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ. जीतेंद्र चौथे प्रत्याशी हैं, जिनपर सबसे ज्यादा कर्ज है। डॉ. जीतेंद्र ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनपर सात करोड़ रुपये का कर्ज है। जितेंद्र समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जितेंद्र के पास कुल 13 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

5. दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव : टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में झांसी के ही गरौठा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह आठवें नंबर पर हैं। दीप नारायण के पास 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दीप के ऊपर सात करोड़ रुपये का कर्ज है और वह कर्ज में डूबे टॉप-10 प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर हैं। 

6. प्रदीप कुमार सिंह : आरएलडी-समाजवादी पार्टी के टिकट पर हाथरस के सादाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे प्रदीप कुमार सिंह छठवें सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशी हैं। प्रदीप पर कुल चार करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदीप के पास कुल 23 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

7. रवि शर्मा : झांसी की सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रवि शर्मा के ऊपर चार करोड़ रुपये का कर्ज है। रवि कर्ज में डूबे टॉप-10 प्रत्याशियों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। रवि के पास कुल नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

8. राहुल रिछारिया : झांसी की सदर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल रिछारिया तीन करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे हुए हैं। राहुल के पास कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये की है। 

9. सिद्धार्थ शंकर : इटावा की भरथना सीट से भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थ शंकर पर तीन करोड़ रुपये का कर्ज है। सिद्धार्थ 14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

10. राजेश कुमार : हाथरस की सादाबाद सीट से निर्दलीय चुनाव ताल ठोक रहे राजेश कुमार पर भी तीन करोड़ रुपये का कर्ज है। राजेश 14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 
 

245 उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा सपाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 627 प्रत्याशियों में 245 यानी 39% करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इनमें भी सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमीर हैं। आंकड़ों को देखें तो समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में 90% करोड़पति नेताओं को टिकट दिया है। इस मामले में भाजपा पीछे हो गई। इस बार भाजपा के 87% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के 78% और कांग्रेस के 52% उम्मीदवार करोड़पति हैं। पहले दो चरण में सबसे ज्यादा भाजपा ने करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट दिया था।  

पहले और दूसरे चरण में किसने ज्यादा अमीरों को टिकट दिया?
  • पहले चरण में सबसे ज्यादा अमीरों को टिकट देने की सूची में आरएलडी और भाजपा पहले नंबर पर थी। दोनों के 97-97% उम्मीदवार करोड़पति थे। दूसरे नंबर पर बसपा के 89% और तीसरे पर समाजवादी पार्टी के 82% करोड़पति उम्मीदवार थे। पहले चरण में कुल 280 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे।  
  • दूसरे चरण में 260 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तब सबसे जयादा भाजपा ने 98% और फिर समाजवादी पार्टी ने 92% करोड़पति नेताओं को टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next