फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री करेंगे ये काम, मेरठ के 40 प्रतिशत को लेकर जानें क्या

Sun, 30 Mar 2025 10:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ चल रही आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का समापन हो गया। अंतिम दिन उन्होंने कहा कि मेरठ में हिंदुओं की एकता को देखकर विश्वास हो गया है कि उन्हें कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागृति विहार एक्सटेंशन पर सनातन धर्म समिति द्वारा पांच दिवसीय कथा के अंतिम दिवस हनुमंत कथा में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि साधु और नदी अपने हिसाब से चलती है। मेरठ में 40 प्रतिशत वाले कुछ अलग बात कहते थे। हम सोचते थे कि हिंदुओं को खतरा न हो जाए। अब हिंदुओं की एकता को देखकर भरोसा हो गया है यहां हिंदू हैं और कट्टर भी हैं। अगली बार मेरठ सात दिन के लिए आएंगे। दरबार भी लगाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए दिल्ली से ब्रज तक यात्रा निकाली जा रही है। तैयारी कर लो, साथ चलना है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रवचन से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। घर से बाहर ही निकलना पड़ेगा। हमने तो प्रण ले लिया है। गुरु दक्षिणा के रूप में मांगता हूं जिस तरह मेरठ से 1857 में आजादी की क्रांति उठी। उसी प्रकार हिंदू राष्ट्र की भी क्रांति यहां से उठनी चाहिए। हिंदू मस्तक पर तिलक और घर पर झंडा लगा लो। दुनिया की छोड़ो यह न तो तेरा है, न मेरा है, यह सब झमेला है। 
 

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी भजन सुनाया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, मुख्य यजमान नीरज मित्तल, पंडित संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल आदि आरती में शामिल हुए। इस बीच लंगूर के स्वरूप में कथा स्थल पर पर पहुंचे युवक ने महाराज श्री को माला पहनाई। बच्चों को महाराज बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पादुका को स्मरण किया।
 
विज्ञापन

मन भूल मत जाइयो राधा रानी के चरण
कथा पंडाल में जितने लोग अंदर थे, उससे ज्यादा कथा स्थल के बाहर रहे। कथा पंडाल फुल होने के कारण 12 बजे एंट्री बंद कर दी गई। इस बीच नाम संकीर्तन हुआ। सभी ने हाथ उठाकर भजन गाया मन भूल मत जाइयो राधा रानी के चरण, राधा रानी के चरण, श्यामा प्यारी के चरण। महिलाएं भजन पर झूमती नजर आईं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें