फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांड: तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 88 पुलिसवाले

Mon, 08 Apr 2013 10:26 PM IST
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा के तिहरे हत्याकांड के मामले में कुंडा सर्किल के चार थानों से हटाए गए पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। स्थानांतरित कुल 111 पुलिसकर्मियों में से 88 ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ में याचिका दाखिल कर स्थानांतरण की वैधता को चुनौती दी है। याचिका पर बुधवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


बजरंग बहादुर सिंह और अन्य की ओर से याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता विजय गौतम का कहना है कि सीबीआई की मांग पर कुंडा सर्किल के मानिकपुर, हथिगवां, कुंडा और नवाबगंज थानों के सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इन लोगों को बांदा और चित्रकूट आदि जिलों में भेज दिया गया।

ऐसा स्थानीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के इशारे पर और राजनीतिक दबाव के कारण किया गया। इससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित होगी। उल्लेखनीय है कि कुंडा के सीओ जियाउल हक और बलीपुर गांव के प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश यादव की गत दो मार्च को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने जांच में सहयोग नहीं करने पर इन पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की थी। इसके बाद शासन ने चारों थानों के 111 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें