राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।
पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।
वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।
परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2020
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी प्रणब मुखर्जी को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अनेक ऐतिहासिक एवं नीतिगत निर्णय लिए। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति का निधन वास्तव में देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में कहा कि देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों में एक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इलाज के दौरान निधन की खबर अति दुखद है।
देश की जानीमानी राजनीतिक हस्तियों में एक पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के इलाज के दौरान आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोकसंतप्त परिवार व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना। सौम्य व सभ्य स्वभाव के श्री मुखर्जी के लम्बे राजनीतिक जीवन व देशसेवा समर्पन को हमेशा याद किया जाता रहेगा
— Mayawati (@Mayawati) August 31, 2020
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रणब मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा कि भारत की राजनीति ने आज एक सच्चा रत्न खोया है।
भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजली!
भारत की राजनीति ने आज एक सच्चा रत्न खोया है. pic.twitter.com/GteEeQykf4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 31, 2020