फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023: दिखे कई अजब-गजब रंग, पिता संग बेटा हुआ पास, 59 साल के पूर्व मंत्री ने भी मारी बाजी

Thu, 27 Apr 2023 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में शुभ चपरा ने टॉप किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 89.78 फीसदी तो 12वीं का 75.52 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम के बाद कई अजब-गजब रंग भी देखने को मिले।
विज्ञापन
पिता-पुत्र ने पास की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल यानि मंगलवार को समय से पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी और इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी महोबा के शुभ चपरा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ यूपी टॉप किया है। हाईस्कूल में 89.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम में इस बार भी छात्राएं छात्रों से आगे रही हैं।
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में कुल 1316487 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जबकि इंटरमीडिएट में 2769258 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में बेटियां इस बार भी आगे रही हैं। हाईस्कूल में 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने और 86.64 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। इसी तरह इंटरमीडिएट में भी सर्वाधिक 89 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि 69.34 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 

इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। हाईस्कूल की मेरिट में आर्य भट्ट विद्या मंदिर एचएस मंगलपुर, कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय एवं कैनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या की मिशकत नूर संयुक्त रूप से दूसरा और बीकेजीएस इंटर कॉलेज परखम मथुरा के कृष्ण झा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसालपुर पीलीभीत के अर्पित गंगवार एवं राज मोंटेसर इंटर कॉलेज सेमारी सुल्तानपुर की श्रेयाशी सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर बिसालपुर पीलीभीत के सौरभ गंगवार एवं सीएच एस सिंह इंटर कॉलेज, जसवंत नगर इटावा की अनामिका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि एसबीएम इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय, एसएस इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर की खुशी एवं एसपीआर इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर की सुप्रिया को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। यूपी बोर्ड के परिणाम के बाद कई अजब-गजब रंग भी देखने को मिले। इस बार बाप के साथ बेटा भी उत्तीर्ण हुआ है। वहीं, 59 साल के पूर्व मंत्री ने भी इंटर पास की है। 

पिता और पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास

सहारनपुर  के चिलकाना में पिता ने हाईस्कूल परीक्षा पास करने के 24 साल बाद अपने पुत्र के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। परीक्षा में पिता-पुत्र दोनों ही उत्तीर्ण हुए हैं। पठेड़ निवासी राजबीर सिंह पंवार ने 1989 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके बाद राजवीर अपने निजी कारोबार में लग गए। पढ़ें पूरी खबर

इन जुड़वा बहनों की शक्ल-आदतें हैं एक जैसी, हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो नंबर भी मिले एक जैसे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में  हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो जुड़वा बहनों की शक्ल तो एक जैसी हैं ही साथ ही उनके नंबर भी एक समान आए हैं। हरिपुर गांव यह बहनें शक्ल-सूरत हो या आदतें इनमें सब कुछ एक जैसा ही है। अब हाई स्कूल के रिजल्ट में भी इनके एक जैसे नंबर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर

इंटर में पास तो हुए लेकिन खुश नहीं BJP के पूर्व विधायक, बोले- तीन विषयों में कम आए नंबर

बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास हो गए। उन्हें द्वितीय श्रेणी मिली है। पास होने पर घर में, समर्थकों में मिठाइयां बांटी। हालांकि, वह अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि उन्हें तीन विषयों में कम नंबर मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

59 की उम्र में पूर्व मंत्री ने इंटर पास की, 12 घंटे करते थे पढ़ाई

सपा सरकार में मंत्री रहे और हस्तिनापुर से दो बार विधायक रह चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में कक्षा 12 की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है। उनका कहना है कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

कमतरी में पढ़कर महकी सुमन और गायत्री

पिता रंगाई-पुताई का काम करते हैं। कई बार काम भी नहीं मिलता। ऐसा लगा कि पढ़ाई बीच में न रुक जाए। मेरी मायूसी पिताजी बखूबी समझते, कहते तू चिंता न कर तेरी पढ़ाई नहीं रुकने दूंगा। उनके ये शब्द मुझे पढ़ने के लिए और प्रेरित करते। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें