यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 2014 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों के नाम को अंतिम रूप देने का काम होने लगा है।
क्षेत्रीय कार्यालयों ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर परीक्षकों के नाम भेजने को कहा है।
क्षेत्रीय कार्यालय, इलाहाबाद के अपर सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षक बनने के लिए सभी अध्यापक अपना पूरा विवरण प्रपत्र भरकर, फोटो सहित प्रधानाचार्य से प्रमाणित करवा पांच अक्तूबर अपने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्य के माध्यम से उपलब्ध करा दें।