फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले, प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहीं सपा-बसपा

Mon, 22 Aug 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा और बसपा पर निशाना साधा है। यूपी के देवरिया में मौर्य ने कहा कि चुनावी दौड़ में भाजपा के मुकाबले सपा और बसपा कोसों दूर हैं और भाजपा से उनका कोई मुकाबला नहीं है। 
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह संचालित हो रही हैं जबकि भाजपा एक सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है, इसमें जो फैसला होगा अपरिवर्तिनीय फैसला होगा। मौर्य ने यूपी की कानून व्यस्था के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था की स्थिति इस हद से नीचे पहुंच गई है कि आए दिन घटनाएं हो रही हैं, बुलंदशहर में मां बेटी के साथ बलात्कार, गाजियाबाद में भाजपा नेता पर गोली चला कर हत्या का प्रयास, बलिया में भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

स्वाति सिंह के चुनाव लड़ने पर बोले मौर्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही हैं। बाहरी नेताओं को टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं करेगी। जो दूसरे दलों से आ रहे हैं, उनके बारे में बहुत गहराई से समीक्षा करने के बाद आवश्यकता होगी तो सोचा जायेगा। 

दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह के संबंध में  मौर्य ने कहा, वह एक संघर्षशील महिला है। भाजपा उनका सम्मान करती है। अभी तक उनका आवेदन नहीं आया है, आवेदन आने पर विचार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें