फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : आज फर्रुखाबाद में होगा सत्ता का संग्राम, युवाओं की होगी बात, महिलाएं रखेंगी मुद्दे, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Sun, 21 Nov 2021 12:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (रविवार को) फर्रुखाबाद में होगा। ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से समृद्ध फर्रुखाबाद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 चुनाव में इन चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन
अब फर्रुखाबाद में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू की खेती के लिए प्रसिद्ध फर्रुखाबाद का ऐतिहासिक महत्व काफी अधिक है। यहां कम्पिल तीर्थ क्षेत्र है तो बौद्ध के प्राचीन अवशेषों को संजोए संकिसा भी है। ऐसे खास जिले में कुल वोटर्स की संख्या 13.42 लाख से ज्यादा है। पिछले चुनाव में यहां 59.6% लोगों ने वोट डाले थे। सभी चार विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई थी। अब अगले साल फिर से यहां विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में इस बार चुनाव को लेकर आम लोगों की क्या राय है?
विज्ञापन


क्या भाजपा की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है? आम लोगों के लिए मुद्दे क्या होंगे? युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सरकार की किन फैसलों से खुश हैं और किनसे नाराज? इन सवालों का जवाब जानने के लिए कल यानी रविवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (रविवार को) फर्रुखाबाद पहुंचेगा। 

युवाओं की बात से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं और प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत होगी। आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम ? 

1. सुबह 8 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान- फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान- लोहिया अस्पताल सभागार, आवास विकास कॉलोनी, फर्रुखाबाद

3. दोपहर 2 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान-  लालगेट स्थित रोडवेज बस स्टेशन

4. शाम चार बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान- स्वराज कुटीर, निकट रोडवेज बस स्टैंड

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर होते हुए हरदोई पहुंचा है। अब अगला पड़ाव फर्रुखाबाद है।  

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें