सीतापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
शिवम अवस्थी ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए जो वैकेंसी आती है, उसकी परीक्षा समय पर हो और उसके नतीजे समय पर आए, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की परीक्षा के अभी तक नतीजे नहीं आए हैं। बीडीओ की परीक्षा हुई, उसके नतीजे भी आ गए लेकिन बाद में फिर इसे रद्द कर दिया गया। ऐसे में छात्रों के करियर पर बुरा असर पड़ता है। लेट लतीफ के चक्कर में कई बार प्रतियोगी परीक्षार्थियों की उम्र निकल गई होती है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। वहीं, अंकुर अवस्थी ने कहा कि सीतापुर में भी 'अभ्युदय' होना चाहिए। इसके लिए छात्रों को लखनऊं जाना पड़ता है। वहीं, युवाओं ने जातिआधारित आरक्षण को लेकर भी खुलकर बात की।
स्थानीय नेता से खुश नहीं दिखे युवा
मनीष पाल ने प्रदेश में जो वर्तमान की सरकार है वो बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन जिले में मुझे विकास नहीं दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोच की वैकेंसी 16 साल से नहीं निकली है। वहीं, एक युवा ने कहा कि यहां की सड़कें तो बिल्कुल खराब है। युवाओं ने कहा कि हम विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करेंगे।