भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि जो किसान आंदोलन कर रहे थे वो किसान नहीं थे, अराजक तत्व थे। अग्रवाल ने कहा कि भिंडर वाले टीशर्ट लगाकर कौन से किसान आंदोलन चला रहे थे? जो वाकई किसान थे वो खेतों में काम कर रहे थे। भाजपा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलनकारियों ने बॉर्डर रोका, वहां किसान नहीं जा रहे थे, वहां जनता जा रही थी। इस पर, सपा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि देखिए किसानों को अराजक तत्व बताए जा रहे हैं आज ही प्रधानमंत्री जी ने किसानों से माफी मांगी है और ये अराजक तत्व बता रहे हैं। भाजपा की यही दिक्कत है।
पार्टी के समर्थकों ने क्या कहा?
विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों पर जिन्होंने गाड़ियां चढ़ाई वो कौन थे? कुलदीप सिंह सेंगर कौन था? सीतापुर का ट्रामा सेंटर बंद पड़ा है, इस भाजपा कुछ नहीं बोल रही। उधर, सपा समर्थकों ने कहा कि भाजपा कह रही है कि उनकी सरकार में महिलाएं सुरक्षित है। उन्हीं की सरकार में महिलाओं की साड़ी खीची गई, इसपर कौन बात करेगा? कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि गोपलाघाट का पुल छह महीने से टूटा है उसे कोई देखने वाला नहीं है।