फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : शाहजहांपुर में विपक्ष के सवालों का भाजपा ने दिया जवाब, पढ़िए नेताओं ने कैसे एक-दूसरे पर आरोप लगाए

Wed, 17 Nov 2021 05:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के पास पहुंचा। यहां भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और लोजपा के नेताओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनाव पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में इस बार किन मुद्दों पर राजनीतिक दलों के नेता चुनाव लड़ेंगे? विपक्ष के नेताओं को सरकार का साढ़े चार साल का कार्यकाल कैसा लगता है? विपक्ष इस बार किन वादों के साथ मैदान में उतरने जा रही है? ऐसे तमाम सवालों के साथ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने अपने अंदाज में पलटवार किया। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन

विपक्ष ने क्या कहा ? 

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : सरकार से सवाल करते विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता तनवीर खान ने कहा कि शाहजहांपुर की सड़कों का बुरा हाल है। कोरोनाकाल में यहां लोगों को ऑक्सीजन का सिलेंडर नहीं मिला। अस्पतालों में बेड नहीं था। लोगों ने सड़कों पर दम तोड़ा। भाजपा केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। 

कांग्रेस नेता रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के लोग जितना अच्छा झूठ बोल लेते हैं, उतना हम सच नहीं बोल पाते। इस वक्त किसानों की हालत बहुत खराब है। पराली जलाने पर किसानों  पर एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन नगर निगम कूड़ा जलाती है। भाजपा सरकार में काम कम हुआ है, घोटाला ज्यादा हुआ। गुजरात की कंपनियों ने शाहजहांपुर में स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। यहां के लोगों को ये काम देना चाहिए था। यहां सपा, कांग्रेस और बसपा ने कोई इंडस्ट्री नहीं लगाई।  

आम आदमी पार्टी के नेता राजीव यादव ने कहा कि हम काम के बदले वोट मांगेंगे। जैसे दिल्ली में फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दी गई हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश के लोगों को दी जाएंगी। भाजपा सरकार ने यहां कोई काम नहीं किया है। यहां शाहजहांपुर में एक सिविल अस्पताल है। इस अस्पताल में न तो ऑक्सीजन है और न ही बेड। लोगों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा है। अगर हमारी सरकार बनी तो हम हर ग्राम पंचायत में क्लीनिक बनवाएंगे। 



रचित सक्सेना ने भाजपा को तानाशाह सरकार बताया। कहा कि इनके सरकार में सामान्य वर्ग के लोगों पर झूठे एससी-एसटी मुकदमे कराए जा रहे हैं। सड़क बनाने में घोटाला हो रहा है। भाजपा नेता ही टेंडर लेकर खबरा सड़कें बना रहे हैं। 

भाजपा ने क्या जवाब दिया? 

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी चर्चा के लिए जुटे प्रमुख राजनीतिक दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर जनता के बीच जाती है। हमारे कार्यकर्ता सालभर लोगों के बीच रहते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं और उसे दूर करने के लिए सरकार के साथ समन्वय का काम करते हैं। कोरोनाकाल में हमारे कार्यकर्ताओं ने सबसे ज्यादा शहादत दी। गली-गली में जाकर लोगों की मदद की। 

खराब सड़कों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर एक भाजपा नेता ने कहा कि योगी सरकार में ही सड़कों को चौड़ा किया गया। अब ई-टेंडर जारी किए जाते हैं। ईमानदारी से टेंडर का बंटवारा होता है। विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि अब सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओं की ठेकेदारी बंद हो गई है। इसलिए ये लोग परेशान हैं। 

भाजपा नेता ने स्वच्छता व्यवस्था पर दावा किया कि पूरे जिले में साफ-सफाई हुई। पार्क बनाए गए हैं। उद्योग लगाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कई कामों की गिनती कराई। कहा, योगी सरकार में 25 कोल्ड स्टोरेज बने हैं। एक स्टोरेज में 150 लोगों को रोजगार मिला। बड़े पैमाने पर कुटीर उद्योग शुरू करवाए गए। हनुमत धाम को विकसित किया गया। अब शहीद उद्यान को विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी के समर्थकों ने क्या कहा? 

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
  • समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि प्रदेश में इस बार फिर से सपा की सरकार बनेगी। पिछली सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। 
  • एक बुजुर्ग अरविंद केजरीवाल के कामकाज को सराहा। कहा कि ऐसे काम उत्तर प्रदेश में भी होने चाहिए। 
  • भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार ने बहुत काम किया है। स्वरोजगार के लिए युवाओं, महिलाओं को सब्सिडी दी जा रही है। सड़कें चौड़ी हो रही हैं। पुल बन रहे हैं। चौराहों पर सिग्नल लग रहे हैं। सीवर लाइनें बिछ रही हैं। 
  • एक सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा का विकास बारिश में दिखता है। 20 मिनट की बारिश में ही पूरा शहर डूब जाता है। 
  • एक सपा समर्थक ने कहा कि प्रधानमंत्री दो बार यहां आए। उन्होंने कई वादे किए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। कोई उद्योग शुरू नहीं किया गया। 
  • भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जाति, धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 
  • आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया मानदेय और वेतन भुगतान की मांग उठाई। कहा, लंबे समय से धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमें मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जाता है।  
  • भाजपा नेता ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की जो मांगे जिले स्तरीय हैं उनपर डीएम कार्रवाई कर रहे हैं। प्रदेश स्तर की मांगों को प्रदेश सरकार के पास भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें