प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशांत सागर ने कहा कि भारत में 60-70 फीसदी लोग किसान हैं लेकिन कृषि में उनका योगदान केवल तीन से चार फीसदी है। हम केवल हम अपनी जरूरतें पूरा करते हैं। उधर, ऋचा पाल ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इतने पेपर रद्द क्यों हो रहे हैं? प्रशासन इतना ढीला क्यों है? एनसीसी छात्र मिजाज अहमद ने सेना भर्ती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से सेना भर्ती नहीं हुई है। वहीं, समसुद्दीन ने भी कहा सेना भर्ती कब आएगी? उधर एक युवक ने कहा कि प्रतापगढ़ में गुंडागर्दी बढ़ गई है।
विकास पांडे ने कहा कि जो प्रतिनिधि पांच दस करोड़ देकर टिकट लेते हैं, उनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है वो जनता के लिए काम करेंगे। वह पहले अपनी भरपाई करना चाहते हैं। विजय गौतम ने प्राइवेटाइजेशन का मुद्दा उठाया। निधी ओझा ने आरक्षण का मुद्दा उठाया और कहा कि इसे खत्म करना चाहिए। जातिगत आधारित आरक्षण हटना चाहिए। इन सबके बावजूद ज्यादातर युवा मोदी योगी सरकार से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी से अच्छा ऑप्शन हमारे पास नहीं है।