फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: फर्रुखाबाद में चुनावी मुद्दा तैयार, राजनीतिक पार्टियों में मचा घमासान, जानें किसने क्या कहा?

Sun, 21 Nov 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में युवाओं, महिलाओं और चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में विपक्षी राजनीतिक दलों ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं सत्तारूढ़ दल ने भी तगड़ा पलटवार किया। 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और आप के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


भाजपा ने गिनाए मुद्दे
कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा के जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने अपनी सरकार के कामकाज के तमाम फायदे गिनवाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो विश्वस्तीय नेता हैं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार जनता की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि हम काम के आधार पर लोगों के पास जाएंगे। हमारी सरकार में बिजली की समस्या खत्म हो गई, बाकी सब पर काम चल रहा है। हां, जाम की समस्या है लेकिन इस पर हम लगातार काम कर रहे हैं, सब सरकार ही तो नहीं करेगी। कुछ जनसहयोग की भी आवश्यकता होती है। 


विपक्ष ने भाजपा को घेरा
सपा के नदीम अहमद फारुकी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यहां समस्या ही समस्याएं हैं। सड़के नहीं हैं, जाम की समस्या है, रोजगार नहीं है, गंगा एक्सप्रेस वे से हमारा फर्रुखाबाद वंचित रहा है। इसके जवाब में भाजपा ने कहा कि ये लोग गुमराह कर रहे हैं। एनजीटी ने इसको लेकर एनओसी नहीं थी, इसलिए यह नहीं हुआ। उधर, कांग्रेस के विजय कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी की नेतृत्व में हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे मैप में आया था, उसके बाद कटा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां रोजगार नहीं है, सड़कें अच्छी नहीं है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, कानून व्यवस्था ठीक की...इस मसले पर भाजपा वाले बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि रोजगार के चक्कर में युवा आत्महत्या कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में किसान कहां खुश हैं? हाल में प्रधानमंत्री जी तक को झुकना पड़ा। कांग्रेस ने कहा भाजपा को पूरे प्रदेश की जनता तो नकार दिया है। उधर, सपा ने कहा कि सबकुछ भाजपा के पास है, सदन में इनका पूर्ण बहुमत है, जब ये लोग किसान को नहीं समझा पाए, तब क्या कहना? कई किसानों की मौत हो गई। इतनें दिनों से किसानों के धरना प्रदर्शन को देखर पीएम भी नहीं पिघले और अब उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए कृषि कानूनों की वापसी का एलान किया।

वहीं, आप (आम आदमी पार्टी) के नेता विनय मिश्रा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने तीन बार दिल्ली में खुद को साबित किया है। मिश्रा ने कहा कि पार्टी हर जगह जाने का प्रयास कर रही है। अभी ठीक पहले जो जिला पंचाय चुनाव हुए हैं उसमें आप को 83 सीटें मिली थीं। धीरे धीरे हम आम आदमी तक पहुंचे की कोशिश कर रहे हैं। हमारी जनता में पहुंच हो चुकी है और हम बहुत अच्छा करेंगे। दिल्ली के सीएम ने यह करके दिखाया है कि अगर वादे करो तो उसे पूरा करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय स्तर पर बहुत संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से बात - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा ने कहा कि 2007 से लेकर 2012 तक मायावती की सरकार रही, 2012 से 2017 तक समाजवाटी पार्टी की सरकार रही। लोगों को कितनी नौकरियां मिलीं। हमने 2017 से 2022 तक हमने चार लाख सरकारी नौकरी दे चुके हैं। इसमें हमने कोई पक्षपात नहीं देखा। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के शब्दों को जिन लोगों ने सुना वो भावविभोर हो गए। कुछ लोग केवल गुमराह करते हैं। योगी और मोदी के मुकाबले इनके पास कोई नेता नहीं है, इसलिए ये लोग इस तरह की बातें करते हैं। सपा वाले छद्म कर रहे हैं। किसान के पीछे जो राजनीतिक दल लगे हैं वे हमारे लोगों को गुमारह करने का प्रयास करते हैं, अफवाहें फैलाते हैं। फर्रुखाबाद की जनता पहले फर्क बाद में बात करते हैं। नक्कालों से सावधान रहने की दरकार है। हमारे पास शीर्ष नेतृत्व है। योगी और मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लोग सुकून चाहता है, 14 लाख मुफ्त वैक्सीन, दो टाइम का फ्री का राशन, 18 घंटे बिजली, ये क्या हम नहीं किए और कर रहे हैं? विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रहा, कृषि कानून वाला था उसे भी मैंने खत्म कर दिया। 

समर्थकों ने क्या कहा?
  • भाजपा समर्थक रानू दीक्षित ने कहा कि 2017-22 के बीच पता कर लीजिए, शिक्षक की भर्ती, पुलिस की भर्ती न जाने कितनी भर्तियां हुईं। उन्होंने कहा कि दरोगा की भर्ती चल रही है। पिछली सरकार में केवल जाति विशेष लोगों की भर्तियां होती थीं।
  • आप समर्थक राज गौरव पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता आप को स्वीकार कर ली है। फ्री बिजली, फ्री पानी...हमने दिल्ली में करके दिखाया यहां भी करके दिखाएंगे। 
  • एक सपा समर्थक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में यहां प्रगति नहीं हुई है। पिछली सरकार में जो काम हुआ वह दिख रहा। सड़कें गड्ढामुक्त हैं या गड्ढायुक्त समझ से परे है। भाजपा केवल कागजों पर चलती है, केवल जुमले बाजी करती है। यहां धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।
  • सपा समर्थक गौरव यादव ने शिक्षक भर्ती घोटाला का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 15000 सीटें योगी सरकार खा गई। लड़के 154 दिन से घरने पर बैठे हैं। पानी टंकी पर बैठे हैं। मैं खुद 69000 शिक्षक भर्ती में आवेदक था। बहुत बड़ा घोटाला हुआ। 
  • भाजपा समर्थक राजेश राजपूत ने कहा कि सपा सरकार ने पुलिस की भर्ती में केवल जाति विशेष को भर्ती किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें