फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चित्रकूट में विपक्षी दलों ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, भाजपा नेता बोले- 2021 का युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर है

Wed, 22 Dec 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां विकास, रोजगार, अपराध और महंगाई के मुद्दों पर जमकर बहस हुई। 
विज्ञापन
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था और धर्म की पावन नगरी चित्रकूट में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच विकास, रोजगार, अपराध और महंगाई के मुद्दों पर जमकर बहस हुई। चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां के शहीद पार्क, एलआईसी के पास आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में जब भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव से पूछा गया कि यहां ज्यादातार युवा अखिलेश के फ्री लैपटॉप की बात करते हैं। ऐसे में आप क्या करेंगे? इस पर भाजपा नेता ने कहा कि इस देश में 65 फीसदी के करीब युवा रहते हैं। हमारे साथ बहुतायत संख्या में युवा हैं। युवा ही इस धरा का नौजवान साथी होता है और विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है। फ्री लैपटॉप को लेकर हमारी कोई प्रलोभन की योजना नहीं है। जिसके पास लैपटॉप खरीदने के पैसे नहीं हैं उसे दिया जाएगा ताकि उसकी पढ़ाई में लैपटॉप मददगार बन सके।

सपा ने साधा भाजपा पर निशाना
सपा के जिला अध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि विकास के मुद्दे पर कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी कार्यकाल में जितने काम हुए, उसी के दम पर हमलोग जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। इस दौरान उन्होंने, लक्ष्मण पहाड़ी का रोप-वे, परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण, 84 हजार महिलाओं को समाजवादी पेंशन और राजकीय बस्सा अड्डा जैसे कार्यों को गिनाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबदिन की हिंदु-मुस्लिम की राजनीति करती रही। मोदी जी और योगी जी ने इतनी रैलियां कीं। कहीं भी कोई रोजगार के काम नहीं गिनाए। सड़कों को लेकर उन्होंने कहा कि यहीं के पीडब्ल्यू मंत्री हैं। यहां की जनता ने उन्हें जितना वोट दिया, उससे कहीं ज्यादा यहां की सड़कों पर गड्ढे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने दिया जवाब
अभी इन्होंने जितने काम गिनाए, उन सभी कार्यों को हमारी सरकार ने किया है। इनके पास अब कुछ मुद्दे बचे नहीं हैं। जब इन्होंने धर्म का मुद्दा उठाया है तो निश्चित रूप से ये मंदिर-मस्जिद का नाम लेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पौने पांच साल गुजर गए। ये बता दें कि कहीं कोई हिंदु-मुस्लिम दंगे हुए हों। हां, हमने निश्चित रूप से धर्म के ऊपर काम किया है। हम इनको उकसाया नहीं करते ये खुद ही ढूंढ-ढूंढ कर लाया करते हैं और जब ये ढूंढ कर लाए हैं तो हम बता देते हैं कि हम निश्चित रूप में हिन्दुत्व पर काम करते हैं। इस पर सपा कार्यकर्ता सूरज पटेल ने कहा कि हमारी सरकारी कभी मंदिर के खिलाफ नहीं रही। हमने कभी गंदी मानसिकता के साथ काम नहीं किया है। हमलोग समाजवादी विचारधारा से काम करते हैं। हम राम को लूटते का काम नहीं करते हैं। 

आम आदमी पार्टी के नेता पिंटु शुक्ला ने कहा कि बुंदेलखंड में हमारे लिए बहुत बड़ी जमीन है। आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। वहीं, कांग्रेस के नेता नर्मेश सचान ने कहा कि हमारी पार्टी युवाओं को रोजगार सृजित करने का कार्य करेगी। हमारी सरकार बनेगी को हम 20 लाख रोजगार देने का काम करेंगे। इस शासन काल में महिलाओं पर प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं। बसपा नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि बसपा घोषणाओं पर यकींन नहीं करती है। हम जमीनी स्तर पर काम करने की बात करते हैं। बसपा मोदी जी की तरह काम नहीं करती है। मोदी जी रेल तो नहीं बना पाए लेकिन उसे बेचने का काम जरूर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महंगाई का मुद्दा भी उठाया।

2021 का युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर है
आप और कांग्रेस पार्टियों के नेता के जवाब में भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि 2021 का युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर है। मतलब आज के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं नौकरी देने वाले बन रहे हैं। मोदी जी और योगी जी युवाओं को जॉब क्रिएटर बना रहे हैं। वहीं, आप के बिजली के मुद्दे पर कहा भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भरपूर बिजली मिल रही है। हम किसानों को भी सिंचाई के लिए भरपूर बिजली दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें