फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : बुलंदशहर में विपक्षी दलों ने मिलकर योगी सरकार पर आरोप लगाए, पढ़िए भाजपा ने क्या जवाब दिया?

Wed, 01 Dec 2021 05:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने बताया कि इस बार वह किन मुद्दों को लेकर आम जनता से वोट मांगने जाएंगे? 
विज्ञापन
बुलंदशहर में चुनावी चर्चा के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में इस बार चुनाव के कौन से मुद्दे होंगे? राजनीतिक दलों के नेता किन एजेंडा को लेकर आम लोगों के बीच वोट मांगने जाएंगे? भाजपा की साढ़े चार साल के कार्यकाल में बुलंदशहर का क्या विकास हुआ? विपक्ष की क्या तैयारी है? ऐसे ही तमाम सवालों के साथ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुलंदशहर के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए ? 

बुलंदशहर में चुनावी चर्चा के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश पंडित ने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया। अखिलेश यादव ने 2012 से 2018 जो काम किया था उसी का भाजपा के नेताओं ने फीता काटा है। अब जनता बदलाव चाहती है। 2017 में इन लोगों ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर आम लोगों को बांटने का काम किया था। इस बार जनता इनकी चाल समझ गई है। सपा और गठबंधन 300 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेगी। 

मुकेश ने आगे कहा कि मौजूदा समय बिजली का बिल आसमान छू रहा है। अखिलेश सरकार में केवल 500 रुपए बिल आता था। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती थी। आज किसान, गरीब, आम आदमी पार्टी परेशान है।  



राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष से अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा की सोच नकारात्मक है। इन लोगों ने भाई-चारा का माहौल खराब किया है। लोगों को बांटने का काम किया। विकास के नाम पर ये जीरो हैं। ये केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। इन लोगों ने किसानों के साथ बर्बता किया। 

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मिकी ने कहा कि प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में काम कर रही हैं। महिलाओं, किसानों, गरीबों, मध्यमवर्गीय लोगों के लिए उन्होंने कई तरह की योजनाओं को शुरू किया है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा और बिजली का बिल हाफ होगा। राशन मुफ्त मिलेगा। कन्याओं को स्कूटी और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। हम पुराने वादों को भी पूरा कर चुके हैं और अब भी पूरा करेंगे। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम मुफ्त बिजली देंगे। आज दिल्ली को पूरा देश और दुनिया देख रहा है। दिल्ली में विकास हुआ है। किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा आम आदमी पार्टी ने उठाया था। जिसके बाद आंदोलन चला और आज किसानों की जीत हुई है। भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष है। कई मुद्दों पर हम विपक्ष के अन्य दलों के साथ सहमत हैं। 

भाजपा ने कैसे जवाब दिया?

बुलंदशहर में चुनावी चर्चा के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिले में काफी विकास कार्य हुए हैं। 2022 में भाजपा फिर सरकार बनेगी। यहां की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। लोग हमारे काम से खुश हैं। सांप्रदायिकता के आरोपों पर गिरिराज ने पलटवार किया। कहा, योगी जी ने मुफ्त सिलेंडर, मकान, राशन धर्म देखकर नहीं दिया था। सबसे ज्यादा फायदा मुसलमानों को मकान मिले हैं। सपा के लोग झूठ बोलते हैं। 

महंगी बिजली के सवाल पर भाजपा के पूर्व विधायक मुंशी लाल ने कहा कि किसानों को रातभर जगकर फसलों में पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। 24 घंटे गांव-शहर में बिजली की सप्लाई हो रही है। सपा में तो केवल दो से तीन घंटे बिजली आती थी। इसलिए उसी के हिसाब से 500 रुपए बिल भरना पड़ता था। मुंशी लाल ने सपा पर खाद और डीएपी की ब्लैक मार्केटिंग करने का आरोप लगाया। 

भाजपा के संजय महेश्वरी ने हमारी पार्टी सेवा ही संगठन को आधार मानकर चलती है। इस सरकार में सड़कें बहुत अच्छी हुई हैं। हाईवे बने हैं। गुंडे-माफिया पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पार्टियों के समर्थकों ने क्या कहा? 

बुलंदशहर में चुनावी चर्चा के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
  • भाजपा के समर्थक ने विपक्ष के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा- पांच साल में भाजपा ने जो काम किए हैं वो किसी सरकार में नहीं हुए थे। 
  • सपा समर्थक ने कहा कि गांवों में भाजपा के लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ये लोग किसान विरोधी हैं। 
  • सपा समर्थक ने कहा कि आज महिलाएं असुरक्षित हैं। महंगाई बढ़ रही है। हर कोई परेशान है।  
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सारा विपक्ष एक है। 
  • भाजपा समर्थक ने कहा कि ये लोग एक बार एक होकर देख चुके हैं। सब मिलकर हारेंगे। 
  • भाजपा समर्थक ने कहा कि बहुत सड़कें बनी हैं। गिनते-गिनते विपक्ष बौखला गया है। 
  • सपा समर्थक ने कहा कि कोरोना के दौरान लोगों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई। लोग सड़कों पर तड़पकर मरे। 
  • आम आदमी पार्टी के एक समर्थक ने कहा कि भाजपा की सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। इन्होंने कोई काम नहीं किया है। शिक्षा, रोजगार के मुद्दों पर काम होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें