फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के 40 परिवारों ने दी संसद भवन के सामने आत्मदाह की चेतावनी, सोने से ज्यादा कीमती चीज को लेकर है विवाद

Tue, 18 Mar 2025 12:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गांव जलालपुर जोरा के अनुसूचित जाति के 40 परिवारों ने डीएम वीके सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वे लोग चकबंदी भी नहीं होने दे रहे हैं। डीएम ने मामले पर जांच बैठा दी है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना तहसील क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा के अनुसूचित जाति के 40 परिवारों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इन सभी का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर काफी समय से कब्जा किया हुआ है, जबकि खतौनी में उनका नाम दर्ज है। जिला प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 27 मार्च तक उनकी जमीन से कब्जा नहीं हटता है तो सभी 40 परिवार संसद भवन के सामने पहुंचकर आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

जलालपुर जोरा के ग्रामीणों ने डीएम वीके सिंह को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के 10-15 दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। कई बार तहसील की टीम यहां पहुंची और जमीन की माप करके निशान लगा गई, लेकिन आरोपी कब्जा नहीं छोड़ते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मवाना तहसील के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। 
 
विज्ञापन

बताया कि गांव में चकबंदी आने वाली थी, लेकिन दबंगों ने नहीं आने दी। इस कारण अभी तक अनुसूचित जाति के लोगों को उनकी जमीन नहीं मिल रही है। यदि चकबंदी आ जाती तो उनकी जमीन उन्हें मिल जाती। डीएम वीके सिंह ने बताया कि जलालपुर में जो जमीन का प्रकरण चल रहा है, उसकी जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अजय कुमार, इंदल, बिजेंद्र, पोपीन, बबलू, माया, राजबीर, सुंदर, विजय, बबीता, नीरज, सुंदरी, पवन, राजू, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें