राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव में चयनित छात्र शिवम शर्मा। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कला उत्सव में जीआईसी के छात्र शिवम शर्मा को बांसुरी वादन में प्रतिभाग का अवसर मिला है। प्रतियोगिता 18 दिसंबर को ऑनलाइन होगी। उनके चयन से स्कूल के छात्र और शिक्षकों में खुशी है।
छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्रों का विद्यालय स्तर पर नौ नवंबर को कला उत्सव में (पेंटिंग, लोकनृत्य, गायन, शास्त्रीय नृत्य, त्रिआयामी थ्रीडी व लोक संगीत) में जीआईसी के कक्षा नौ के छात्र शिवम शर्मा ने संगीत वादन में बांसुरी वादन कर जिले में टॉप किया था। जिले के बाद मंडल व राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी सफलता हासिल की। अब 18 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के छात्र को स्थान मिलना गौरव की बात है।