फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए दस युवाओं का चयन

विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े बेरोजगार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सेवा योजन कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में टीम एचआर जेएसए वेयरहाउस के प्रतिनिधि ने 10 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया। अब चयनित लोगों को 26 दिसंबर को वेयरहाउस में दूसरे व अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, जहां काम समझाते हुए चयनितों को तैनाती दिए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए तकरीबन आधा सैकड़ा युवा सेवा योजन कार्यालय पहुंचे। यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने वाले मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों का एक-एक कर साक्षात्कार किया गया। इसमें 10 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया, जिसमें आधे से अधिक कंप्यूटर आपरेटर पद के लिए हैं। बाकी में लोडिंग-अनलोडिंग स्टाफ के तौर पर पल्लेदार पद के आवेदक शामिल हैं। साक्षात्कार लेने आए वेयरहाउस के प्रतिनिधि इकराम ने बताया कि चयनित लोगों को 26 दिसंबर को वेयरहाउस कार्यालय बुलाया गया है, जहां काम की व्यवहारिक जानकारी देते हुए प्रैक्टिकल कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें