फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले, जनता के लिए हमेशा उपलब्ध

विज्ञापन
बांगरमऊ में जनता का धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत कटियार का स्वागत करते लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि जनता ही सरकार और समाज की रीढ़ की हड्डी है। जनता के बिना न सरकार संभव है और न ही समाज। जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन

ग्राम भिखारीपुर पतसिया के मजरा गुल्हरिया में जनता का धन्यवाद कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जिस पार्टी कार्यकर्ता ने उनका तन मन से सहयोग किया है उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरु प्रसाद निषाद ने विधायक का चांदी का मुकुट और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश शुक्ला, राम औतार शास्त्री, लालाराम, सुधीर सिंह, सीताराम, राजाराम, शिवदयाल, सोबरन लाल और कालिका प्रसाद भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें