बांगरमऊ। फरीदपुर कट्टर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक आग की चपेट में आ गया। लपटें देख परिजनों ने कंबल डालकर आग बुझाई और स्वास्थ्य केंद्र लाए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर कट्टर निवासी विमल सिंह (36) बुधवार सुबह अचानक से जलने लगा। परिजनों ने आनन-फानन कंबल डालकर आग बुझाई और उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। विमल के शरीर से केरोसिन की महक आ रही थी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोठरी में आग लग गई थी। उसमें रखा सामान निकालने के लिए विमल गया था इसी दौरान वह झुलस गया। जबकि गांव में चर्चा है कि घर में आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर उसने आत्मदाह करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।