क्षतिग्रस्त कार व मृतक डॉ. मारूफ व लुकमान।
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक कार जा घुसी। हादसे में कार सवार कारोबारी और उनके डॉक्टर दोस्त की मौत हो गई जबकि उनकी मां व दो बहने गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है।