फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर खेत में जल रहे अवशेष में फेंका, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। बेटी को अगवा कर खेत में जल रही फसल के अवशेष में फेंकने का आरोप होमगार्ड ने गांव के दो लोगों पर लगाया है। पुलिस ने अपहरण व जलाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंगा कटरी स्थित गांव निवासी होमगार्ड जिले में प्रशासनिक अधिकारी के आवास पर तैनात है। होमगार्ड ने पुुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी खेत गई थी। रास्ते में गांव निवासी प्रमोद साथी की मदद से बेटी को अगवा कर बाइक से ले गया और बीघापुर थाने के सातन गांव निकट गेहूं के जल रहे अवशेष में फेंक दिया। बताया कि ग्रामीणों की जानकारी पर वह पहुंचा और बेटी का सीएचसी में इलाज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें